पलामू पुलिस का बड़ा खुलासा : पार्टनर इन क्राइम हैं गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा, शूटर और केस मैनेजमेंट की डील

Anand Kumar
3 Min Read
प्रिंस खान व सुजीत सिन्हा (फाइल फोटो)

दोनों के बीच शूटर मुहैया कराने और मुकदमों के मैनेजमेंट की होती है डील

Palamu : पलामू पुलिस की कार्रवाई में गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के बीच आपराधिक साझेदारी का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों गिरोह एक-दूसरे के हित में काम कर रहे थे। जहां प्रिंस खान सुजीत सिन्हा को पुलिस कार्रवाई और मुकदमों से बचाने की कोशिश करता है, वहीं सुजीत सिन्हा अपने स्थानीय नेटवर्क के जरिए प्रिंस खान को शूटर उपलब्ध कराता है।

शनिवार को पलामू पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार पिस्टल बरामद की गई हैं। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के बीच यह रणनीति तय हुई थी कि फायरिंग की किसी घटना में आरोपी पकड़ा जाता है तो वह प्रिंस खान का नाम लेगा, जबकि गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में घटना की जिम्मेदारी सुजीत सिन्हा लेगा। इसका मकसद पुलिस जांच को भ्रमित करना और दोनों गिरोहों को कानूनी कार्रवाई से बचाना था।

24 जनवरी के प्रमुख समाचार: दिनभर की बड़ी खबरें एक क्लिक पर

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के बीच संपर्क की अहम कड़ी ‘कुबेर’ नाम का व्यक्ति है। पुलिस के अनुसार कुबेर एक फर्जी नाम है, जिसका इस्तेमाल गिरोह करता था। कुबेर और गिरफ्तार अमित चौधरी मिलकर दोनों गैंग के लिए शूटर तैयार करते थे। शूटरों को पैसे और हथियार उपलब्ध कराए जाते थे। बरामद सभी पिस्टल मध्यप्रदेश से खरीदे जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अमित चौधरी विदेश भागने की फिराक में था।

मामले की जानकारी देते हुए पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा पलामू इलाके में मिलकर आपराधिक गतिविधियां चला रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रांची सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान सीएचओ की मौत, लेडी डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

पुलिस के अनुसार प्रिंस खान धनबाद के वासेपुर का रहने वाला है, जबकि सुजीत सिन्हा पलामू का निवासी है। पिछले दो महीनों में पलामू क्षेत्र में प्रिंस खान से जुड़ी गतिविधियां दर्ज की गई हैं। अब तक प्रिंस खान से जुड़े करीब 15 अपराधियों को पलामू पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रिंस खान फिलहाल दुबई से धमकी भरे कॉल कर रहा है। वहीं सुजीत सिन्हा झारखंड के कई जिलों में दर्ज मामलों में जेल में बंद है और हाल ही में उसे पलामू सेंट्रल जेल से साहिबगंज जेल शिफ्ट किया गया है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *