नितिन नवीन का निर्विरोध चयन कार्यकर्ताओं के विश्वास और संगठन की ताकत का प्रमाण : अमरप्रीत सिंह काले

Anand Kumar
3 Min Read

भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा को दी बधाई

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ और जमीनी नेता नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन पूरे संगठन के लिए गर्व, विश्वास और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह चयन केवल एक औपचारिक पदग्रहण नहीं, बल्कि देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, परिश्रम और संगठनात्मक निष्ठा की सामूहिक विजय है।

यह बात भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने जमशेदपुर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि नितिन नवीन ने अपने लंबे सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और राष्ट्र के प्रति समर्पण को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में जिया है। यही कारण है कि आज वे पार्टी के सर्वोच्च संगठनात्मक दायित्व तक पहुंचे हैं। उनका निर्विरोध चयन इस तथ्य को स्पष्ट करता है कि पार्टी के प्रत्येक स्तर और वर्ग का उनके नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का जीवन संघर्ष, सादगी और निरंतर परिश्रम की एक प्रेरणादायक मिसाल है। उनका राजनीतिक सफर यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता भाव, संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करता है।

काले ने आगे कहा कि उन्हें, और उनके जैसे करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को यह पूर्ण विश्वास है कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आने वाले समय में पार्टी की वैचारिक मजबूती और जनाधार दोनों को और विस्तार मिलेगा।

जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से उनके साकची स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीतियों और जमशेदपुर महानगर में संगठन को और मजबूत करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। अमरप्रीत सिंह काले ने संजीव सिन्हा को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और सशक्त होने का विश्वास जताया।

वहीं संजीव सिन्हा ने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *