
Ramgarh : मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित मेले के दौरान बुधवार को रामगढ़–रांची सीमा के चूट्टूपालू घाटी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेले से लौटते समय सड़क पार कर रही एक स्थानीय महिला को रांची से रामगढ़ की ओर आ रही एक यात्री बस ने अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जबकि उसकी हालत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
धमाके से दहला हजारीबाग का हबीबी नगर, दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत
बताया गया कि खीराबेड़ा क्षेत्र में मकर संक्रांति मेला लगा हुआ था। मेला समाप्त होने के बाद जब लोग घर लौट रहे थे, उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। स्थिति बिगड़ने से पहले यात्रियों को सुरक्षित बस से नीचे उतारा गया, जिसके बाद नाराज लोगों ने बस में आग लगा दी।
देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
झारखंड में आज की बड़ी घटनाएं: हत्या, सड़क हादसे और हिट एंड रन से बढ़ी चिंता