गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई : पलामू पुलिस ने प्रिंस खान के गुर्गे शाहरुख को हथियार सहित दबोचा, कुवैत कनेक्शन का खुलासा

Anand Kumar
3 Min Read

Palamu : पलामू पुलिस को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी गुर्गे शाहरुख अली को शहर थाना क्षेत्र में कोयल नदी किनारे ओवरब्रिज के नीचे अवैध हथियार और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच में कुवैत से जुड़े गहरे तार सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार युवक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उसे दबोच लिया। तलाशी में शाहरुख अली के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

केरेडारी में पुलिस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को हटाया, एनटीपीसी का कोयला परिवहन फिर शुरू

पूछताछ में शाहरुख ने कबूल किया कि प्रिंस खान के निर्देश पर उसने कुछ दिन पहले पंचमुखी चौक स्थित सोना व्यवसायी रंजीत सोनी से रंगदारी मांगने के लिए फोन किया था। पैसे न देने पर व्यवसायी को डराने के लिए फायरिंग कराई गई थी। इस मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन प्रिंस खान दोबारा फायरिंग कराने का दबाव बना रहा था।

कुवैत लिंक का खुलासा

जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि शाहरुख अली का भांजा मोहम्मद आतिफ कुवैत में रहता है। कुवैत में ही प्रिंस खान ने आतिफ से संपर्क किया था। आतिफ के कहने पर शाहरुख ने 30 हजार रुपये में अवैध हथियार खरीदा। दोनों ने सोशल मीडिया पर प्रिंस खान से जुड़े पोस्ट भी शेयर किए थे, जिससे गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की झलक मिलती है।एसपी रीष्मा रमेशन ने दी अहम जानकारी

हजारीबाग के केरेडारी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड पर रातोंरात खड़ी करायी दीवार, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव कुर्सी लगाकर बैठे, लगी वाहनों की कतार

पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि प्रिंस खान ने कुवैत में रह रहे आतिफ के माध्यम से शाहरुख तक हथियार और निर्देश पहुंचाए। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं और मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस प्रिंस खान गैंग को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *