West Bengal Politics: TMC छोड़ BJP में शामिल हुए तीन पूर्व राज्यसभा सांसद, उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

Jan Man Ki Baat
2 Min Read

कोलकाता : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देनेवाले तीन राज्यसभा सांसदों को भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उन तीनों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में गुरुवार 9 जुलाई को पार्टी की सदस्यता ली और उसके तुरंत बाद ही पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के उपचुनाव का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।

भाजपा में शामिल होने वाले बड़े चेहरों में सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव व प्रकाश चिक शामिल रहे। इसी बीच भाजपा में आने से पहले राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया था और भाजपा ने इन्हें चुनावी मैदान में शामिल कर लिया। इन नेताओं के सदस्यता के बाद, भाजपा के सुखेंदु शेखर राय ने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर निशान लगाया

इसमें उन्होंने कहा कि भारत में शायद ही कभी 96 से 97% मतदान हुआ है और टीएमसी का खेल पूरी तरह खत्म है इसलिए अभी यह चर्चा से आगे बढ़ना ही ठीक है। उन्होंने निशाना साधते हुए यह भी कह दिया की ममता बनर्जी की सरकार सिर्फ लुटेरों और बलात्कारियों को बचा रही थी और स्वाभाविक रूप से एक दिन इनका हटना तय ही था

यह भी पढ़ें – माइंस नहीं, माइंड्स से बनेगी झारखंड की नई पहचान : सीएम हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया शुभारंभ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *