बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले- ‘मैं मरा नहीं हूं, वापस आऊंगा’

Anand Kumar
2 Min Read

बिहार की राजनीति में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने बयान से तबाही मचा दी है। उन्होंने यह कह दिया है कि, “मैं मरा नहीं हूं, वापस आऊंगा।” उनके इस बयान का ऐसे समय में आया जब बिहार ही राजनीति में उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं तेज है।

प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहता है लेकिन इससे उनके इरादे कमजोर नहीं होंगे। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जनता के बीच पहले की तरह सक्रिय रहेंगे एवं बिहार की राजनीति में अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे। उनका साफ कहना है कि कुछ लोग मान बैठे हैं कि उनका राजनीतिक अध्याय खत्म हो गया है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

प्रशांत किशोर ने अपने समर्थकों से निराश न होने की अपील करते हुए यह कहा है कि यह सब केवल एक पड़ाव है, कोई अंत नहीं। उन्होंने भरोसा जाता दिया है कि आने वाले समय में वह और भी मजबूती के साथ जनता की विश्व लौटेंगे तथा अपने राजनीतिक अभियान को आगे की ओर बढ़ाएंगे।

उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह के मायने निकालकर दिखाई दिए जा रहे हैं। इससे यह भी माना जाएगा कि उन्होंने अपने विरोधियों को सीधा संदेश दिया कि वह अभी राजनीतिक दूर से बाहर नहीं हुए हैं और आने वाले समय में फिर से सक्रिय भूमिका को बेहद बेहतरीन तरीके से निभाएंगे।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *