Gen Z और Gen Alpha से संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, 6 अगस्त को होगा खास कार्यक्रम

Anand Kumar
2 Min Read

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों के साथ विशेष संवाद करने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल मूवमेंट तो यूनिट नेशंस के वार्षिक चैंपियनशिप सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजित किया सम्मेलन में देश के 100 से अधिक शहरों से 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 2000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “The Role of Youth in Uniting the World, the Indian Way” रखा गया है जिसमें युवाओं की नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण वास वैश्विक एकता में उनकी भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजित किए गए संवाद युवाओं और अनुभवी नेतृत्व के बीच विचारों के आदान-प्रदान का मंच के रूप में माना जाएगा। IIMUN के संस्थापक ऋषभ शाह ने कहा कि इन दिनों के दौर में नेतृत्व का मतलब केवल युवाओं का मार्गदर्शन नहीं है, बल्कि, उनकी बातों को सुनना भी बेहद जरूरी है।

मुंबई की नीति मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित होने वाला या सम्मेलन IIMUN की 15वीं वर्षगांठ का भी हिस्सा है। इस सम्मेलन के दौरान, छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के साथ बहस और विभिन्न सत्रों में स्वतंत्रता से भाग लेंगे।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *