बारीडीह में मछली पकड़ने के दौरान पलटी नाव, सुवर्णरेखा में बहे 2 युवक; गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

Anand Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में शुक्रवार देर रात सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने से दो युवक तेज बहाव में बह गए। दोनों की पहचान अमित कुमार उर्फ गजनी और अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। शनिवार सुबह से स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है।

तीन युवक नाव से गए थे मछली पकड़ने

जानकारी के अनुसार, अमित, बिट्टू और उनका साथी विक्की शुक्रवार देर रात नाव से मछली पकड़ने सुवर्णरेखा नदी में गए थे। नदी के बीच पहुंचने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।

हादसे के बाद विक्की किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन अमित और बिट्टू तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रात में ही नदी किनारे दोनों की तलाश शुरू कर दी।

सुबह से चल रहा सर्च ऑपरेशन

अंधेरा और नदी के तेज बहाव के कारण रात में बड़े स्तर पर पानी में उतरकर तलाश करना मुश्किल था। शनिवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रशासन की ओर से NDRF/SDRF की सहायता लेने की भी तैयारी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नदी किनारे लापता युवकों के परिजन और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं। फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें – जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार विद्यार्थियों की मौत

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *