न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित: गिल कप्तान, रोहित-कोहली की वापसी, श्रेयस अय्यर फिटनेस पर निर्भर

Anand Kumar
2 Min Read
वनडे

Cricket Desk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।

बांग्लादेश हिंसा के बीच IPL में हंगामा: BCCI के निर्देश पर KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किया!

सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे फॉर्मेट में वापसी से टीम को मजबूती मिली है। दोनों विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। ऋषभ पंत को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है, जबकि केएल राहुल भी टीम में हैं।जसप्रित बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है, क्योंकि फरवरी में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 को ध्यान में रखते हुए उनकी वर्कलोड मैनेज की जा रही है। मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी में वापसी हुई है, साथ ही अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे युवा पेसर भी शामिल हैं।

भारतीय वनडे टीम :

  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • रोहित शर्मा
  • विराट कोहली
  • यशस्वी जायसवाल
  • श्रेयास अय्यर (उपकप्तान, फिटनेस पर निर्भर)
  • केएल राहुल (विकेटकीपर)
  • ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  • नितीश कुमार रेड्डी
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • रवींद्र जडेजा
  • कुलदीप यादव
  • मोहम्मद सिराज
  • अर्शदीप सिंह
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • हर्षित राणा

यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। पहला वनडे वडोदरा में, दूसरा राजकोट में और तीसरा इंदौर में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में भारत आएगी, जबकि उनकी टी20 टीम की कमान मिशेल सैंटनर संभालेंगे।भारतीय टीम इस सीरीज को 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के रूप में देख रही है, जबकि टी20 सीरीज विश्व कप से पहले अंतिम तैयारी का मौका होगी। फैंस को रोहित और कोहली की बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार है।

वेनेजुएला संकट: अमेरिका ने मादुरो को गिरफ्तार कर देश से बाहर निकाला, ट्रंप बोले- अब हम चलाएंगे वेनेजुएला

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *