हिमांशु सिंह हत्याकांड: SSP-SP के बाद अब CCR DSP मनोज ठाकुर पर भी कार्रवाई की तैयारी, सरकार को भेजी गई अनुशंसा

Anand Kumar
3 Min Read

जमशेदपुर: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। तत्कालीन एसएसपी पीयूष पांडेय, सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी और बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर भी विभागीय जांच के घेरे में आ गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर सिटी एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर रांची जोन के आईजी सह एडीजी सीआईडी ने डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय को भेजी थी। पुलिस मुख्यालय ने इस अनुशंसा से सहमति जताते हुए आगे की कार्रवाई के लिए अपनी अंतिम संस्तुति राज्य सरकार को भेज दी है।

डीएसपी पर क्या हैं आरोप?

विभागीय जांच रिपोर्ट और सूत्रों के अनुसार, डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर पर घटना के दौरान कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बिष्टुपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के बावजूद डीएसपी समय पर घटनास्थल नहीं पहुंचे। उनके पर्यवेक्षण और निगरानी में कमी पाए जाने की बात कही गई है, जिसके कारण हालात और बिगड़े तथा अपराधियों को वारदात को अंजाम देने का अवसर मिला।

पहले भी कई अधिकारियों पर हो चुकी है कार्रवाई

इस मामले में इससे पहले तत्कालीन एसएसपी पीयूष पांडेय, सरायकेला-खरसावां की तत्कालीन एसपी निधि द्विवेदी और बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है। अब डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर का नाम भी कार्रवाई की सूची में शामिल होने से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि सरकार और पुलिस मुख्यालय मामले में जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।

हालांकि, अंतिम निर्णय राज्य सरकार द्वारा विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया जाएगा।

एक हत्या… SSP-SP हटे, आरोपी पर 2 लाख का इनाम, 48 घंटे बाद हुआ हिमांशु का अंतिम संस्कार

सरयू राय का ऐलान : 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, 2 जुलाई को निकलेगा मशाल जुलूस

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *