जमशेदपुर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से खुलवाया चेस्ट

Anand Kumar
4 Min Read

रेनकोट पहनकर पहुंचे 5-6 हथियारबंद अपराधी, 42 लाख से अधिक नकद और स्वर्णाभूषण लेकर दो बाइक से फरार

जमशेदपुर। शहर में गुरुवार सुबह अपराधियों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

करीब 5-6 हथियारबंद अपराधी बारिश के बीच रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए और कर्मचारियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। अपराधियों ने बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकाल लिया। इसके अलावा लॉकर में रखे बड़ी मात्रा में स्वर्णाभूषण भी लूट लिए।

वारदात उस समय हुई, जब बैंक खुल चुका था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था। अचानक हथियारबंद अपराधियों के बैंक में घुसने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

रेनकोट पहनकर बैंक में घुसे अपराधी

बताया जा रहा है कि बारिश के बीच सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक पहुंचे थे। रेनकोट और अन्य सामान से उन्होंने अपने चेहरे को काफी हद तक ढक रखा था। बैंक में प्रवेश करते ही अपराधियों ने हथियार निकाल लिए और कर्मचारियों को धमकाते हुए अपने कब्जे में ले लिया।बैंक के गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बंदूक की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया।

गार्ड को काबू में करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए सीधे बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंच गए।गन प्वाइंट पर मैनेजर, खुलवाया चेस्टअपराधियों ने बैंक मैनेजर को हथियार की नोक पर ले लिया। इसके बाद उन्हें धमकाकर बैंक का चेस्ट खुलवाया गया।

चेस्ट खुलते ही अपराधियों ने उसमें रखे 42 लाख रुपये से अधिक नकद अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद अपराधियों ने बैंक के लॉकर में रखे स्वर्णाभूषण भी लूट लिए।

पूरी वारदात के दौरान अपराधी हथियार लहराते रहे, जिससे बैंककर्मी पूरी तरह दहशत में रहे।

दो बाइक से फरार हुए अपराधी

बैंक से नकदी और स्वर्णाभूषण लूटने के बाद सभी अपराधी बाहर निकले और दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। दिनदहाड़े बैंक में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैंक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों ने किस रास्ते से बैंक में प्रवेश किया, घटना के बाद किस दिशा में भागे और दोनों बाइक की पहचान क्या है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

अपराधियों के हुलिए और उनके भागने के संभावित रास्तों के आधार पर आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग और छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अपराधियों को बैंक के अंदर मौजूद नकदी और लॉकर में रखे स्वर्णाभूषणों के बारे में पहले से कोई जानकारी थी या नहीं।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। लूटी गई स्वर्णाभूषण की कुल कीमत और पूरी वारदात में लूटी गई संपत्ति का अंतिम आंकड़ा पुलिस की जांच और बैंक के आधिकारिक आकलन के बाद स्पष्ट होगा

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *