अमित शाह से मिले सुदेश महतो, कुड़मी को ST दर्जा देने की मांग फिर तेज

Jan Man Ki Baat
2 Min Read

झारखंड की राजनीति में कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी का दर्जा देने की मांग एक बार फिर तेजी से चर्चा में आ रही है। आजसू पार्टी के प्रमुख एवं उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात किया और कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का मांग रखा है। इस मुलाकात के दौरान सुदेश महतो ने कुर्मी समाज से जुड़े मुद्दों एवं लंबे समय से चली आ रही एसटी दर्जे की मांग को केंद्र सरकार के सामने रखने का मांग किया है।

उन्होंने यह भी कहा है कि कुर्मी समुदाय लंबे समय से अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है और इस मामले में केंद्र सरकार को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। सुदेश महतो पहले भी कई मौकों पर कुर्मी को एसटी का दर्जा दिलाने की मांग को जायज बता चुके हैं, जिसमें उनका कहना है कि कुर्मी समुदाय को ऐतिहासिक रूप से आदिम जनजाति की सूची में शामिल किया गया था लेकिन बाद में इसे सूची से बाहर कर दिया गया था। इस आधार पर समुदाय की ओर से दोबारा एसटी दर्जे की मांग की जा रही है।

अमित शाह के साथ हुई ताजा मुलाकात को इसी मांग को केंद्र के स्तर पर आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण कोशिश के तौर पर भी देखा गया है और अब देखना यह है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है एवं कुर्मी समुदाय की एसटी दर्जे की मांग को लेकर आगे क्या प्रक्रिया की जाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *