KBC में स्टैंड-अप कॉमेडियंस की एंट्री पर सुनील पाल नाराज, अमिताभ बच्चन से किया बड़ा सवाल

Jan Man Ki Baat
2 Min Read

टीवी के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का अठारहवां सीजन इन दिनों चर्चा में है, जिस बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने शो में स्टैंडअप कॉमेडियंस को बुलाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स एवं शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से तीखे सवाल कर दिए हैं। कॉमेडियन गौरव कपूर एवं गौरव गुप्ता को कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर देखा गया, इसके अलावा राइटर और कॉमेडियन वरुण ग्रोवर भी इस शो के सेट पर नजर आए, जिसमें रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी केबीसी में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री होने वाली है।

इसे लेकर सुनील पाल ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया वीडियो में यह कहा कि वह केबीसी के मेकर्स से लंबे समय से ऐसे लोगों को शो में नहीं बुलाने की अपील कर रहे हैं जो अपने कंटेंट में गाली-गलौज का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन को संबोधित करते हुए कहा कि केबीसी को बच्चे और बुजुर्ग सभी देखते हैं, इसलिए बच्चों के बारे में भी थोड़ा सोचना चाहिए। दरअसल सुनील पाल ने अमिताभ बच्चन से सवाल करते हुए यह भी कह दिया है कि केबीसी में चौदह साल चौदह सवाल पूछे जाते हैं लेकिन पंद्रहवां सवाल दुनिया उनसे करेगी।

उन्होंने आगे यह सवाल उठाया है कि क्या इतने बड़े कलाकार अब ऐसे कॉमेडियंस के भरोसे अपना शो चलाएंगे। हालांकि, अपने वीडियो में सुनील पाल ने किसी कॉमेडियन का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है। अब सुनील पाल के इस बयान पर संबद्धित कॉमेडियंस या केबीसी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं, ये भी देखना काफी दिलचस्प हो चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *