अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो चुकी है। दरअसल भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यह कह दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन करीब 35 नेताओं में सबसे ऊपर हैं, जिनसे राष्ट्रपति ट्रंप मुलाकात करना चाहेंगे। सर्जियो गोर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछताछ की जाए कि G20 में आने वाले करीब 35 नेताओं में वह किससे मिलना चाहते हैं, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे ऊपर और सबसे पहली स्थान पर नाम लेंगे। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र मानते हैं।
अमेरिकी राजदूत ने भारत एवं अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग को भी रेखांकित किया, जिसमें उन्होंने यह कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने यह संकेत दिया है कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है और डील भी काफी करीब है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा केवल बहुपक्षीय G20 बैठक तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों को देखते हुए इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय बातचीत की भी उम्मीद की जा सकती है। हालांकि ट्रंप और मोदी के बीच किसी औपचारिक द्विपक्षीय बैठक की अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।