28 प्रकोष्ठों के संयोजक और सह-संयोजक भी घोषित
रांची: झारखंड भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को छह प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जारी सूची में ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा ओबीसी और महिला मोर्चा की नियुक्ति को लेकर है। ओबीसी मोर्चा की कमान मनोज वाजपेयी महतो को दी गई है, जबकि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह बनाई गई हैं। भाजपा की इस नियुक्ति को अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
छह मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित
भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो. ताजदार आलम बनाए गए हैं।
OBC मोर्चा में मनोज वाजपेयी महतो
छह नियुक्तियों में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने मनोज वाजपेयी महतो को यह जिम्मेदारी दी है। झारखंड की राजनीति में OBC वर्ग का महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक आधार है। ऐसे में इस वर्ग से आने वाले नेता को मोर्चे की कमान देना भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है।
महिला मोर्चा की कमान सीमा सिंह को
महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. सीमा सिंह की नियुक्ति भी महत्वपूर्ण है। महिला मोर्चा संगठन के जरिए भाजपा महिला मतदाताओं और महिला कार्यकर्ताओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने पर जोर दे सकती है। सीमा सिंह के नाम को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के बीच अब पार्टी ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है।
किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिली?
ओबीसी मोर्चा: मनोज वाजपेयी महतो
किसान मोर्चा: अर्जुन सिंह
अजा मोर्चा: रंजय भारती
अजजा मोर्चा: सन्नी टोप्पो
महिला मोर्चा: डॉ. सीमा सिंह
अल्पसंख्यक मोर्चा: मो. ताजदार आलम
28 प्रकोष्ठों के संयोजक और सह-संयोजक भी घोषित
मोर्चा अध्यक्षों के साथ भाजपा ने प्रदेश स्तर के 28 प्रकोष्ठों के संयोजक/सह-संयोजकों की भी घोषणा की है। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में डॉ. उमाशंकर कोडिया और श्री कृष्ण कुमार मुन्ना, आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ में मनीष जयसवाल और नंदलाल अग्रवाल, IT प्रकोष्ठ में कर्नल बी.के. सिंह तथा नगर निकाय प्रकोष्ठ में अनिल मोदी, जमशेदपुर को जिम्मेदारी दी गई है। विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सुधीर श्रीवास्तव को और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में राजेश शुक्ला, जमशेदपुर तथा बलवंत सिंह यादव, लातेहार को जिम्मेदारी दी गई है।
उद्योग प्रकोष्ठ में राजेंद्र पासवान, रांची और मुकेश कुमार सिंह, चतरा, व्यापार प्रकोष्ठ में दिलीप सोनी, आर्थिक प्रकोष्ठ में सीए राज कुमार और सीए प्रदीप कुमार जालुका, जबकि चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. अभिषेक रामाधीन और हेमेंद्र सिंह, धनबाद को जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा प्रकोष्ठ में डॉ. समर सिंह, रांची और जटाशंकर पांडेय, जमशेदपुर को संयोजक बनाया गया है।
दूसरी सूची में सहकारिता प्रकोष्ठ के लिए प्रभात कुमार सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लिए रंजन कुमार सिंह ‘छोटन सिंह’, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के लिए परितोष सोरेन, हस्तकला एवं बुनकर प्रकोष्ठ के लिए जयंती देवी इंदवार और मत्स्य पालक प्रकोष्ठ के लिए राजीव चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। क्रीड़ा प्रकोष्ठ में प्रभुदयाल बड़ाइक, रांची और सूरज कुमार, जामताड़ा को जिम्मेदारी मिली है। विस्थापित प्रकोष्ठ में अजय सिंह, धनबाद और परमेश्वर चौधरी के नाम हैं।
झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में नितेश चन्द्रवंशी, प्रवासी कामगार प्रकोष्ठ में ललित नारायण ओझा, पंचायती राज प्रकोष्ठ में जालेंद्र कुमार, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ में मुकेश मुंडा, पर्यटन प्रकोष्ठ में सूर्य प्रभात और गौ संवर्धन प्रकोष्ठ में रितेश तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीण कारीगर प्रकोष्ठ में ईश्वरचन्द्र प्रजापति और अशोक शर्मा, गोड्डा, अल्पसंख्यक भाषायी प्रकोष्ठ में गुड्डू घोष, धनबाद, प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ में बबलीर सिंह सतलुजा तथा मठ-मंदिर प्रकोष्ठ में संजय शौर्य को जिम्मेदारी दी गई है।
12 विभागों में भी संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त
भाजपा ने प्रदेश स्तर पर 12 विभागों के संयोजक/सह-संयोजकों की भी घोषणा की है। स्वच्छ भारत अभियान विभाग में महादेव दुबे, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विभाग में निशि जयसवाल और नमामि गंगे विभाग में राजेश मंडल को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण अभियान विभाग में पंकज कुमार सिन्हा, मनोज दुबे और सुबोध कान्त को जिम्मेदारी मिली है।
नीति शोध विभाग में आलोक तिवारी, मीडिया संपर्क विभाग में किरलेश तिवारी, राजनीतिक कार्यक्रम एवं बैठक प्रबंधन विभाग में संजय चौधरी, अनिल सिंह और चन्दन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग में अनुज कुमार, चुनाव आयोग समन्वय विभाग में चन्द्र प्रकाश, विधि एवं कानून विभाग में हेमंत गुप्ता, पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग में रविनाथ किशोर और अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग में विजय पांडेय, धनबाद को जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा फेरबदल
एक ही दिन मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ 28 प्रकोष्ठों और 12 विभागों के संयोजक-सह संयोजकों की घोषणा से साफ है कि भाजपा ने प्रदेश संगठन में जिम्मेदारियों का व्यापक बंटवारा किया है। खास तौर पर OBC और महिला मोर्चा की नियुक्तियां राजनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें – भाजपा का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, अब 24 जिलों में आंदोलन; 8 से 11 सितंबर तक डीसी-एसपी कार्यालयों का घेराव