भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर कॉक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप के ने एक बार फिर सवाल उठा दिए हैं। अपनी खुद की शैक्षणिक योग्यता को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिजीत दीप के ने प्रधानमंत्री को अपनी-अपनी डिग्री सार्वजनिक करने की चुनौती दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए यह कह दिया है कि लोग उनकी डिग्री देखने के लिए लगातार इंतजार कर रहे हैं और सवाल उठाते हुए यह भी कहा है कि जब उनकी डिग्री को लेकर इतनी चर्चा हो रही है तो प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर पिछले बारह वर्षों से सवाल क्यों नहीं किए गए? उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए दोनों को अपनी-अपनी डिग्री को सार्वजनिक करने की पेशकश की। उनका कहना है कि इससे डिग्री को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा।
दरअसल, अभिजीत दीप के अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई को लेकर हाल के दिनों में सवाल उठाया गया है, जिसमें एक पॉडकास्ट में उनकी शैक्षणिक क्वालिटी पृष्ठभूमि पर सवाल किए गए और यह दावा भी किया गया कि यूनिवर्सिटी में उनकी ग्रेजुएशन का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है, जिसके बाद अभिजीत दीप के ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए यह पोस्ट किया और प्रधानमंत्री को घेरे में लिया।