रणविजय सिंह की Roadies में वापसी, ‘Roadies Rebirth’ से होगा नया आगाज

Anand Kumar
2 Min Read

युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी रोडीज का नया सीजन दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। शो के इस एकीसवें सीजन में रनविजय सिंह की वापसी हो गई है और एवं उनकी वापसी के साथ शो का नया सफर रोडीज रीबर्थ थीम के साथ शुरू किया जाएगा। रनविजय सिंह को एमटीवी रोडीज के सबसे चर्चित चेहरों में से एक माना जाता है और वह शो के शुरुआती तौर से जुड़े रहे हैं, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। ऐसे में उनकी वापसी को लेकर शो के प्रशंसकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे प्रतिभागियों को पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण टास्क और कठिन परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ेगा। शो में प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ रणनीति, टीमवर्क एवं मानसिक मजबूती की भी परीक्षा ली जाती है।

रनविजय की इस वापसी के साथ शो में एक बार फिर उनका जाना-पहचाना अंदाज देखने को मिलेगा, जिससे माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी शो में पुराने रोडीज फैंस के लिए नॉस्टैलजिया के साथ नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए भी काफी आकर्षण माना जा रहा है।

अपने एडवेंचर, टास्क और प्रतियोगियों के बीच होने वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए एमटीवी रोडीज बेहद जानी-मानी रियलिटी शो है। हर सीजन में शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव होते हैं ताकि दर्शकों को हमेशा कुछ नया देखने को मिले।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *