हॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन दे रही है। फिल्म की रिलीज को 14 दिन पूरे हो चुके हैं, जिस दौरान इसकी कमाई में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 14वें दिन फिल्म ने पिछले दिन के मुकाबले थोड़ा कम कमाया, लेकिन इसके बावजूद भी उसकी कुल कमाई 550 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म को दर्शकों की ओर से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिलते जा रहा है एवं स्पाइडरमैन के फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज भी है। अब यही वजह है कि दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म की कमाई पूरी तरह से धीमी नहीं हुई है।
‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ की कहानी, एक्शन एवं स्पाइडरमैन के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच खास उत्साह का विषय है। फिल्म की कमाई में चौदहवे दिन भले ही हल्की गिरावट आई हो, लेकिन 550 करोड़ के करीब पहुंचना, इसकी मजबूत पकड़ को दर्शा रहा है।