झारखंड की राजधानी रांची में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन को बेहतर बनाने की ओर नगर निगम ने बड़ा कदम लिया है। रांची शहर में अब छह नई महिला स्पेशल पिंक सिटी बसें चलाने की तैयारी हो रही है। इन बसों के शुरू होने के बाद राची में पिंक बसों की संख्या बढ़कर दस हो जाएगी। रांची नगर निगम ने नई पिंक बसों की खरीद के लिए बुद्धवार को अपना टेंडर जारी कर दिया, जिसके अनुसार, 22 अगस्ट को प्री-बिड मीटिंग होगी और 8 सितम्बर को टेंडर खोला जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसों को खरीद और संचालन शुरू कर दी जाएगी।
रांची नगर निगम के अनुसार नई 6 पिंक बसें 32 सीटों वाली रहेगी। इनका संचालन विशेश रूप से महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही किया जाएगा, जिसमें फिलहाल रांची में 4 पिंक सिटी बसें संचालित हो रही हैं। नई बसों के शामिल होने से महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन का अधिक लाब मिल पाएगा। रांची शहर में पिंक बसों की संख्या बढ़ाने की मांग करीब 2 वर्सों से की जा रही थी, जिसमें कचहरी से बिरसा चौक के बीच यातरा करने वाली महिलाओं और छात्राओं का कहना था कि मौझूदा बसों की संख्या यात्रियों की जरुवत के मुकाबले पेहत कम है। ऑटो से रोजाना सफर करना काफी महंगा पड़ता है एवं भीर भाड के कारण कई बार परेशाने भी होती है।
नई पिंक बसों और सामान्य सिटी बसों के जुडने से राची की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उमीद है एवं रोजगार, रोजाना पढ़ाई और काम करने के लिए सफर करने वाली महिलाओं को इससे राहत मिलेगी।