बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जान सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर टिप्पणी की है। उन्होंने मनोज तिवारी को “फ्रॉड आदमी” बताते हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उनके दावों पर सवाल खड़े किए हैं एवं खुली चुनौती भी दी है।
प्रशांत किशोर ने यह साफ कह दिया है कि यदि मनोज तिवारी में वास्तव में हिम्मत है तो वह उनके परिवार को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी ली और यह भी कहा कि यदि ऐसा नहीं कर सकते तो कम से कम भविष्य में किसी पीड़ित परिवार के नाम पर राजनीति नहीं करने का वादा करना चाहिए।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस मां ने अपना बेटा खोया उसे चुनावी प्रचार का हिस्सा बनाना बेहद शर्मनाक है और साथ ही आरोप लगाया कि किसी पीड़ित परिवार की भावनाओं का राजनीतिक लाभ ना लेना चाहिए। यह इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे राजनीतिक स्तर गिरती है।
उन्होंने मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार पर भी तंग से करते हुए यह दावा किया कि बांकीपुर में जहां-जहां उन्होंने प्रचार किया वहां भाजपा को फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे बिहार में लोग मनोज तिवारी के रवैया की आलोचना ही कर रहे हैं।