लोहरदगा में हत्या की साजिश नाकाम, अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

Anand Kumar
3 Min Read

लोहरदगा : लोहरदगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोबरनटोली इलाके में घेराबंदी कर हत्या की साजिश रच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक अवैध 7.65 एमएम देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, मोबाइल फोन और एक अल्टो कार बरामद की गई है। इस दौरान उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि नीले रंग की अल्टो कार (जेएच-07बी-7575) में सवार तीन युवक अवैध हथियार के साथ सोबरनटोली से जुरिया की ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की गई।

यह भी पढ़ें – पैसे के विवाद में दोस्त बना दुश्मन: आरआईटी मोड़ पर धारदार हथियार से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

करीब 12 बजे संदिग्ध कार को सोबरनटोली में आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस वाहन देखते ही कार की पिछली सीट पर बैठा एक युवक दरवाजा खोलकर गलियों की ओर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा।

इसके बाद पुलिस ने कार को घेरकर उसमें सवार हुसैन अंसारी और अजय साहू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अजय साहू की कमर से एक 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने तीसरे साथी संजय लोहरा के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या करने की योजना बनाकर निकले थे। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उनकी साजिश नाकाम हो गई।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें – कोडरमा पुलिस की बड़ी कामयाबी, डिक्की तोड़कर जेवर चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब; पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *