राजस्थान रॉयल्स मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ फैसला, इंग्लैंड की कोर्ट ने 4.94 लाख डॉलर चुकाने का दिया आदेश

Jan Man Ki Baat
1 Min Read

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से जुड़े विवाद में कारोबारी राज कुंद्रा को इंग्लैंड की अदालत से बड़ा बेहद गंभीर झटका लगा है। इंग्लैंड की अदालत ने उन्हें करीब 4.94 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 4.2 करोड रुपए का भुगतान करने का निर्देश दिया है। यह मामला राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी और उससे जुड़े वित्तीय विवादों से संबंधित बताया गया है।


साथ ही, यह भी बताया जा रहा है कि यह मामला राजस्थान रॉयल्स में निवेश और शेर धारिता से जुड़े वित्तीय दायित्व से जुड़ा है। हालांकि, इस फैसले का टीम के मौजूद संचालक या आईपीएल में उसके प्रदर्शन पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।


मीडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाद लंबे समय से इंग्लैंड की अदालत में विचाराधीन था, जिसमें, सुनवाई के बाद अदालत ने उपलब्ध दस्तावेजों और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए राज कुंद्रा के खिलाफ यह फैसला सुनाया है।


राज कुंद्रा की ओर से फिलहाल किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कानूनी विशेषज्ञों का इस पर यह मानना है कि यदि आवश्यक हुआ तो इस फैसले को उच्च अदालत में भी चुनौती दी जा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *