जगन्नाथपुर रथयात्रा 2026: गूंजा ‘जय जगन्नाथ’, CM हेमंत सोरेन ने खींचा रथ, तोरणद्वार निर्माण का ऐलान

Anand Kumar
2 Min Read

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव 2026 पूरे श्रद्धा उत्सव और भक्ति के माहौल से संपन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र की पूजा अर्चना करते हुए राज्य की सुख समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की।


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारंपरिक रीति रिवाज का पालन करते हुए भगवान जगन्नाथ जी के रथ की रस्सी खींचकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद, जैसे ही, रथ आगे बढ़ा पूरा परिसर जय जगन्नाथ के जयघोष में गूंज उठा।


रथ यात्रा के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि यह पर पूर्ण आस्था, भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसके साथ, उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की भी कामना की है।


कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने मौजूद सभी लोगों को बताया कि इससे मंदिर की पहचान और धार्मिक पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *