झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान से हटाए गए व्यंजनों के पुनर्वास की दिशा में रांची नगर निगम ने अपनी पहल शुरू कर दी है। बुधवार 15 जुलाई को मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने टैगोर हिल के समीप लगभग 45 डिसमिल गैरमजरुआ भूमि का निरीक्षण किया। रांची नगर निगम ने इस 45 डिसमिल भूमि पर आधुनिक सुविधा से युक्त नया वेंडिंग जोन तैयार करने का फैसला ले रही है। इसका उद्देश्य है हटाए गए वेंडर को व्यवस्थित रूप से व्यवसाय करने के लिए स्थाई स्थान उपलब्ध कराया जा सके।
इस निरीक्षण के दौरान कई वेंडर ने नगर निगम की पहल का स्वागत और प्रस्तावित स्थल पर अपनी दुकान लगाने की सहमति जताई। मेयर रोशनी खलखो ने कहा है कि विकास और आजीविका दोनों के बीच संतुलन बनाना रांची नगर निगम की प्राथमिकता है। साथ ही, प्रत्येक पात्र वेंडर को बिना किसी बाधा के व्यवसाय करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने यह कहा कि नगर निगम रांची शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्ध में लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित वेंडिंग जोन भविष्य में वेंडर और आम नागरिकों दोनों के लिए बेहद लाभदायक होगा।
रांची नगर निगम के अनुसार प्रस्तावित वेंडिंग जोन में सड़क, बिजली, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी विकसित कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।