West Bengal Politics: TMC छोड़ BJP में शामिल हुए तीन पूर्व राज्यसभा सांसद, उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

Anand Kumar
2 Min Read

कोलकाता : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देनेवाले तीन राज्यसभा सांसदों को भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उन तीनों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में गुरुवार 9 जुलाई को पार्टी की सदस्यता ली और उसके तुरंत बाद ही पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के उपचुनाव का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।

भाजपा में शामिल होने वाले बड़े चेहरों में सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव व प्रकाश चिक शामिल रहे। इसी बीच भाजपा में आने से पहले राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया था और भाजपा ने इन्हें चुनावी मैदान में शामिल कर लिया। इन नेताओं के सदस्यता के बाद, भाजपा के सुखेंदु शेखर राय ने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर निशान लगाया।

इसमें उन्होंने कहा कि भारत में शायद ही कभी 96 से 97% मतदान हुआ है और टीएमसी का खेल पूरी तरह खत्म है इसलिए अभी यह चर्चा से आगे बढ़ना ही ठीक है। उन्होंने निशाना साधते हुए यह भी कह दिया की ममता बनर्जी की सरकार सिर्फ लुटेरों और बलात्कारियों को बचा रही थी और स्वाभाविक रूप से एक दिन इनका हटना तय ही था।

यह भी पढ़ें – माइंस नहीं, माइंड्स से बनेगी झारखंड की नई पहचान : सीएम हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया शुभारंभ

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *