शादी में गले मिल रहे थे समधी, तभी चल गयी गोली, डॉक्टर को जा लगी

Anand Kumar
2 Min Read

Patna : पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र स्थित सुभाव टोला गांव में एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया जब समधी मिलन के दौरान अचानक गोली चल गई। इस घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति बच्चू राय, जो फुलवारी के ईसोपुर गांव के रहने वाले हैं, घायल हो गए।

घटना शुक्रवार रात उस समय घटी जब अशोक राय की बेटी की शादी में बारात दुल्हिनबाजार से आई थी और समधी मिलन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने पहले पटाखे छोड़ने का नाटक किया और फिर गोली चला दी। गोली बच्चू राय के पैर में जा लगी।

अफरा-तफरी के बीच घायल को अस्पताल पहुंचाया गया

गोली लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बाद में हालत गंभीर देख उन्हें बिहटा के ESIC (ईएसआईसी) अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने के बाद नेउरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन

घटना के संबंध में बच्चू राय के दामाद विकास कुमार ने नेउरा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में पटाखे की आवाज सुनाई दी, लेकिन कुछ ही देर में फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *