गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म के 8 आरोपी धराये, 4 किशोर भी शामिल

Anand Kumar
2 Min Read

Giridih : गिरिडीह जिले के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। मामले में आठ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें चार नाबालिग किशोर भी शामिल हैं।

घटना 25 जनवरी 2026 की रात की है, जब हरलाडीह ओपी अंतर्गत जतरामेला देखने गईं दो नाबालिग बच्चियों को लौटते समय रास्ते में अपराधियों ने दबोच लिया। अपराधियों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िताओं के बयान के आधार पर खुखरा (हरलाडीह) थाना कांड संख्या 02/26, दिनांक 26 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान घटनास्थल पर श्वान दस्ता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला रांची की टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को तैनात कर अहम साक्ष्य जुटाए गए।

SIT ने मानवीय इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन करते हुए सामूहिक दुष्कर्म में संलिप्त चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, घटना में शामिल चार किशोरों को भी निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • राजेश मुर्मू (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता मोहन मुर्मू, निवासी मंडलडीह, थाना हरलाडीह ओपी (खुखरा), जिला गिरिडीह
  • रवीन्द्र टुडू (उम्र लगभग 23 वर्ष), पिता नासिर टुडू, निवासी मंडलडीह, थाना हरलाडीह ओपी (खुखरा), जिला गिरिडीह
  • संजय टुडू (उम्र लगभग 21 वर्ष), पिता सुखदेव टुडू, निवासी मझियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद
  • सोहन टुडू (उम्र लगभग 23 वर्ष), पिता जयाराम टुडू, निवासी मझियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद

पकड़े गये किशोर

  • कुल संख्या : 04 (नाबालिग होने के कारण पुलिस ने नामों का खुलासा नहीं किया है।)

बरामदगी

  • घटनास्थल से एक आरोपी की जींस पैंट
  • सात मोबाइल फोन

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *