विज्ञान, राजनीति और रक्षा- तीनों मोर्चों पर असमय हुई विदाई की दर्दनाक कहानी

स्पेशल डेस्क। भारत के इतिहास में कुछ त्रासद घटनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने न सिर्फ परिवारों को, बल्कि पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया। हवाई यात्राएं जहां आधुनिकता और गति का प्रतीक हैं, वहीं समय-समय पर हुए विमान और हेलीकॉप्टर हादसों ने देश से कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व छीन लिए।इन दुखद घटनाओं में सबसे चर्चित नामों में परमाणु वैज्ञानिक डॉ. होमी जे. भाभा शामिल हैं, जिनका 1966 में मोंट ब्लांक के पास हुए विमान हादसे में निधन हुआ। यह दुर्घटना भारत के वैज्ञानिक भविष्य के लिए एक गहरा आघात मानी जाती है।
विमान/हेलीकॉप्टर हादसों में दिवंगत प्रमुख भारतीय
1965 | बलवंतराय मेहता (तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री)
▪ भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा विमान को गलत पहचान के कारण मार गिराया गया
▪ सीमा के पास टोही विमान समझकर हमला किया गया
1966। होमी जे. भाभा
भारत के परमाणु कार्यक्रम के शिल्पकार डॉ. भाभा की मोंट ब्लांक के पास हुए विमान हादसे में मृत्यु। यह घटना भारतीय विज्ञान जगत के लिए गहरा आघात बनी।
1973 | मोहन कुमरमंगलम (केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री)
▪ इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 440 के दिल्ली के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से निधन
▪ शव की पहचान केवल पेन और श्रवण यंत्र के आधार पर हो सकी
1980 | संजय गांधी (कांग्रेस नेता )
दिल्ली में छोटा विमान उड़ाते समय दुर्घटना
▪ निधन ने कांग्रेस की राजनीति की दिशा बदल दी
2001 | माधवराव सिंधिया (वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद)
▪ उत्तर प्रदेश में चार्टर्ड विमान दुर्घटना
▪ इससे पहले भी एक हवाई हादसे में बच चुके थे
2002 | जी. एम. सी. बालयोगी (तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष)
▪ आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन
2005 | एक वर्ष, कई त्रासदियाँ
▪ दोरजी खांडू – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, हेलीकॉप्टर दुर्घटना
▪ ओ. पी. जिंदल – हरियाणा के ऊर्जा मंत्री, विमान दुर्घटना
▪ सुरेंद्र सिंह – पूर्व हरियाणा मुख्यमंत्री बंसीलाल के पुत्र, सहारनपुर के पास विमान दुर्घटना
2009 | वाई. एस. राजशेखर रेड्डी (पूर्व आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री)
▪ खराब मौसम के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन
2025 | विजय रुपाणी (पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री)
▪ अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की उड़ान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त
▪ लंदन जा रहे ड्रीमलाइनर विमान में 242 यात्री सवार थे
2026 | अजित पवार (महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी प्रमुख)
▪ 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटना
▪ विमान में सवार सभी लोगों की मृत्यु