बोकारो : एनएच-32 पर बेकाबू ट्रेलर का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत

Anand Kumar
3 Min Read
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज।

तीन ऑटो समेत कई बाइक और साइकिल सवारों को चपेट में लिया, 12 से अधिक घायल

Bokaro : okaro : बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-32 (चास–पुरुलिया मार्ग) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। काशीझरिया के काजूबगान के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने तीन टेंपो, कई बाइक और साइकिल सवारों को कुचल दिया। हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी एक बच्चे 11 वर्षीय सुरेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पांच जगहों पर टक्कर, नशे में होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चास से पुरुलिया की ओर जा रहा ट्रेलर नशे में चलाया जा रहा था। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कुर्रा से लेकर काशीझरिया तक लगभग पांच अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी। पहले एक टेपो को चपेट में लिया गया, फिर ट्रेलर आगे बढ़ते हुए तीन टेपो, कई बाइक और साइकिल सवारों को रौंदता चला गया। एक बाइक ट्रेलर के नीचे फंस गई, जिसके बाद चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पाकुड़ में भीषण सड़क हादसा : स्कूल बस से कुचलकर युवक की मौत के बाद डीपीएस में तोड़फोड़ और हंगामा

सड़क जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और पुरुलिया–धनबाद मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया गया। सूचना मिलते ही पिंड्राजोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

घायलों का इलाज, तीन रेफर

सभी घायलों को बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। घायलों में सुदर्शन बाउरी, प्रेम कुमार, सपन बाउरी, लाल बाबू मांझी, उषा देवी, छोटू महतो, धनंजय महतो, धनंजय प्रमाणिक, श्रवन महतो, कार्तिक महतो, प्रसन्नजीत महतो और बुंडू तिर्की शामिल हैं।

मृतक की पहचान, पुलिस की कार्रवाई

मृतक सुरेश महतो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी था और अपने पिता मंतुलाल महतो के साथ यहां आया था। पुलिस अधिकारी धीरज उरांव ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शादी से लौटते वक्त हादसा, गुमला में पेड़ से टकराई बाइक, तीन किशोरों की जान गई

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *