बांग्लादेश हिंसा के बीच IPL में हंगामा: BCCI के निर्देश पर KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किया!

Anand Kumar
2 Min Read
KKR

New Delhi : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से पहले ही टीम से रिलीज कर दिया है। यह कदम BCCI के स्पष्ट निर्देश पर उठाया गया, जिसकी वजह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर बढ़ती हिंसा और हमलों को बताया जा रहा है।

मिनी-ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदे गए मुस्तफिजुर की भागीदारी पर पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त विरोध हो रहा था। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक मांग उठी कि बांग्लादेशी खिलाड़ी को IPL में नहीं खेलने दिया जाए। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की कि बोर्ड ने हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का आदेश दिया। फ्रेंचाइजी को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की पूरी छूट दी गई है।

वेनेजुएला संकट: अमेरिका ने मादुरो को गिरफ्तार कर देश से बाहर निकाला, ट्रंप बोले- अब हम चलाएंगे वेनेजुएला

KKR ने आधिकारिक बयान में कहा, “BCCI के निर्देश और सभी जरूरी प्रक्रियाओं के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किया गया है। आगे की जानकारी सही समय पर दी जाएगी।”बांग्लादेश में पिछले 14 दिनों में हिंदू समुदाय पर कई हमले हुए हैं, जिनमें चार हत्याओं की रिपोर्ट्स हैं। इन घटनाओं ने भारत में गुस्सा भड़काया और IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी की मौजूदगी पर सवाल खड़े किए। IPL 2026 का आगाज 26 मार्च से होगा। अब देखना यह है कि KKR मुस्तफिजुर की जगह किस विदेशी पेसर को चुनती है।

कस्टोडियल डेथ पर बवाल : मलेरिया से मौत या पुलिस प्रताड़ना? जीत महतो मामले में होगी न्यायिक जांच, BJP नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलना जारी

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *