पतरातू में कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

Anand Kumar
2 Min Read

Patratu : झारखंड के रामगढ़ जिले में के पतरातू थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में जुटी एमजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के गेट के ठीक सामने हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वारदात के बाद कंपनी कर्मियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों और साइट पर तैनात सुरक्षा गार्ड के मुताबिक, बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी कंपनी गेट पर पहुंचे। अंदर घुसते ही उन्होंने अचानक एक राउंड फायरिंग की और तेजी से जयनगर की दिशा में फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।
चंपाई सोरेन ने सरकार पर बोला हमला, कहा – झारखंड सरकार ने पेसा नियमावली के नाम पर आदिवासियों को धोखा दिया

सूत्रों के अनुसार, यह फायरिंग रंगदारी वसूली के दबाव और इलाके में भय का माहौल बनाने के इरादे से की गई लगती है। घटना की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली है। राहुल सिंह गैंग झारखंड के कोयला और निर्माण क्षेत्रों में सक्रिय है और पहले भी कई साइटों पर इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही पतरातू थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

निलंबित IAS विनय चौबे की जांच में नया मोड़, फ्लैट डील पर ज्योतिषी एनके बेरा से एसीबी ने की पूछताछ

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *