पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक CRPF जवान की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान ने अपनी सर्विस राइफल AK-47 से खुद को गोली मारी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना इमलियाटीकर गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जवान की मौत के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले में आगे की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें – जमुई कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली