मोतिहारी में दिल दहला देने वाली वारदात: चाकू की नोक पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल

Anand Kumar
1 Min Read

Motihari : बिहार के मोतिहारी ज़िले में बंजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चार युवकों ने एक महिला को चाकू की नोक पर दुष्कर्म का शिकार बनाया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना के बाद पीड़िता के पति ने मोतिहारी महिला थाना में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थानाध्यक्ष प्रत्याशा की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसकी कार्रवाई में मुख्य आरोपी शेख मुस्लिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


वीडियो वायरल, साइबर सेल अलर्ट पर

सदर एएसपी शिवम धाकर ने बताया कि वायरल वीडियो को हटाने और शेयर करने वालों की पहचान के लिए साइबर सेल को निर्देशित किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने पीड़िता को पूरी सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिया है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *