मौत के कुएं में बाइक में लगी आग, करतब दिखा रही लड़की के बाल भी जले; मची अफरा-तफरी

Anand Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित दुर्गा पूजा मेले में मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रविवार को मेले के अंतिम दिन एक चलती बाइक के पेट्रोल टैंक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बाइक चला रही लड़की अपना संतुलन खो बैठी और गिर गई। इस दौरान उसके बालों में भी आग लग गई। हालांकि, मौके पर मौजूद साथियों की तत्परता से लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौत के कुएं में बाइक के साथ एक कार भी करतब दिखा रही थी। इसी दौरान लड़की की बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां मौजूद दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए मौत के कुएं से बाहर निकलने लगे।

घटना को मेले में मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाइक में आग लगने और लड़की के गिरने के बाद उसके साथियों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बाइक में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मेले में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बर्मामाइंस थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बाइक से करतब दिखाने वाली लड़की सुरक्षित है और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी के अनुसार, पूजा मैदान में आयोजित मेले का परमिट रविवार तक ही था। हालांकि, बाइक में आग लगने की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – जमशेदपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए टाटा स्टील ने तेज किया अभियान, 4.89 लाख घरों का सर्वे

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *