भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झारखंड भाजपा सत्रह सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू करने जा रहा है, जिस अभियान में सत्रह सितंबर से सत्रह अक्टूबर तक चलाने की घोषणा की गई है। भाजपा ने इस दौरान जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी की है।
अभियान के शुरुआत 17 सितंबर को होगी और इस दिन शाम 7 बजे राज्य के मंदिरों संस्थानों एवं भाजपा कार्यालयों में आशीर्वाद का दिया भी जलाया जाएगा। इसके साथ ही कई स्थानों पर घर-घर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने की भी योजना बनाई गई है। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, वृक्षरोपण, स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके अलावा स्कूलों में चित्रांकन प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी में सेवा गतिविधियां, रंगोली प्रतियोगिता और सेवा ज्योति यात्रा समेत कई कार्यक्रम भी होंगे।
झारखंड में भी प्रदेश भाजपा ने अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं एवं भाजपा ने देशभर में सेवा संकल्प अभियान के दौरान करीब पच्चीस करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पच्चीस वर्षों का सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं संगठन महामंत्री करमवीर सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा कर रहे हैं।