रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

Anand Kumar
3 Min Read

Ranchi News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी दिन भावनाओं और पारिवारिक स्नेह से भरा रहा। मुख्यमंत्री की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान परिवार में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का माहौल रहा।

बड़ी बहन से लिया आशीर्वाद

रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन अंजनी सोरेन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया। वहीं, उन्होंने अपनी छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

झारखंडवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की।

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं।

दुमका से आयीं मति सोरेन, CM हेमंत सोरेन को बांधा रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के ग्राम सीतासाल से मति सोरेन आज रांची पहुंचीं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मति सोरेन को आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित ग्राम सीतासाल से रांची पहुंचीं मति सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मति सोरेन को आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि मति सोरेन पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आ रही हैं। इस वर्ष भी उन्होंने इस परंपरा को कायम रखते हुए मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा।

यह भी पढ़ें – रक्षाबंधन से पहले झारखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा, 3.95 लाख महिलाओं को मिलेगी 98.92 करोड़ की सम्मान राशि

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *