लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कभी माफी नहीं मांगेगा क्योंकि उनका मानना है कि वह संविधान एवं छात्रों तथा देश के भविष्य के जुड़े मुद्दे पर बात कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि उन नीतियों के खिलाफ है जिन्हें वह देश और युवाओं के हितों के विपरीत देख रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार उनकी आवाज दबाने की काफी कोशिश कर रही है लेकिन इससे वह पीछे नहीं हटेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि अगर सच बोलने और छात्रों के अधिकारों पर बात करने के लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़े तो उनके लिए इन सब चीजों से फर्क ही नहीं पड़ता। उन्होंने दोहराया कि-“मैं BJP और RSS से कभी माफ़ी नहीं मांगूंगा।”
राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जबकि कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा मुद्दा बता रही है।