झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार 18 जुलाई को दोपहर में हुई तेज बारिश ने नगर निगम की मानसून तैयारी पर हमला बोल दिया है। आधे घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने के वजह से लोगों को आवाज मन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
बारिश के बाद, हिंदपीढ़ी, सहजानंद चौक, करबला चौक, बड़ा तालाब, एनएच-75 पंडरा मुख्य मार्ग और पंचशील क्षेत्र सहित कई जगह में पानी जमा हो गया। मुख्य सड़कों से लेकर कनेक्टिंग गलियों तक जल भराव होने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। हरमू रोड में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कुछ मिनट का सफर घंटे में तय करना पड़ा।
बड़ा तालाब के किनारे लाखों रुपए की लागत में बनाई गई नाली भी बारिश के पानी की निकासी नहीं रह सकी और करीब 3 फीट तक पानी जमा हो गया। एक स्कूटी सवार पानी के बीच से गुजरने की कोशिश में बीच सड़क पर फंस गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्कूटी को धक्का देकर बाहर निकाला गया।
बारिश थमने के बाद भी कई घंटों तक सड़कों पर पानी जमा रहा, जिससे राहगीरों, दोपहिया चालकों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। लगातार सामने आ रही इस समस्या ने एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था और नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए।