November 22, 2025

सारंडा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में झारखंड जगुआर का जवान घायल

0

सारंडा के जंगली क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में झारखंड जगुआर का एक जवान घायल हो गया। चाईबासा पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है।

WhatsApp-Image-2025-05-12-a
घायल जवान को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए रांची भेजा गया।

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के छोटानागरा थानान्तर्गत कुलापाबुरू, दलाईगढ़ा और मरांगपोंगा के जंगली इलाके में आज नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट किया गया। इस विस्फोट में झारखंड जगुआर बम निरोधक दस्ता के एक जवान, आरक्षी 101 मनोज कुमार दमाई घायल हो गए। घटना 12 मई की सुबह लगभग 10:45 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं। उनके द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए लगातार हमले किए जा रहे हैं।

इन नक्सलियों की गतिविधियों के संदर्भ में विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर चाईबासा पुलिस और विभिन्न केंद्रीय बलों का एक संयुक्त अभियान दल गठित किया गया। इसमें कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ के 26, 60, 134, 174, 193 और 197 BN के जवान शामिल थे। इस संयुक्त दल ने 4 मार्च 2025 से छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाना शुरू किया था।

इस अभियान के दौरान आज नक्सलियों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुलापाबुरू, दलाईगढ़ा और मरांगपोंगा के जंगली इलाके में सुरक्षा बलों को लक्षित करते हुए पहले से लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को विस्फोट किया। इस विस्फोट में झारखंड जगुआर बम निरोधक दस्ता के आरक्षी 101 मनोज कुमार दमाई घायल हो गए। घायल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा लगातार इन नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *