झारखंड GNM प्रवेश परीक्षा 2026, 16 जुलाई से 9 अगस्त तक करें आवेदन

Jan Man Ki Baat
1 Min Read

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।


इसी के साथ परीक्षा परिषद के अनुसार, आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 10 और 11 अगस्त 2026 को ऑनलाइन संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। जीएनएम प्रवेश परीक्षा 23 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।


GNM पाठ्यक्रम की अवधि 3 वर्ष की होगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। JCECEB ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना एवं नियमावली का अध्ययन करने की अपील की है। सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन कर परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *