अभिनेता परेश रावल ने फिल्म ‘OMG 2’ को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने हाल ही में दिए, एक इंटरव्यू में कहा की फिल्म की मूल कहानी उनकी थी। लेकिन, बाद में, उसमें बड़े बदलाव किए गए। इतना ही नहीं उन्होंने यह आरोप लगाया कि उन्हें कहानी कांसेप्ट का कोई क्रेडिट भी नहीं दिया गया है।
परेश रावल के अनुसार, इस फिल्म की शुरुआती कहानी एक पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित सामाजिक ड्रामा था जिसमें यौन शिक्षा, समाज की सोच और अपने बच्चों के लिए न्याय की लड़ाई जैसे गंभीर विषयों को दिखाया जाना था। अभिनेता ने यह भी कहा कि उसे समय कहानी में किसी भगवान या दिव्या किरदार की कोई भूमिका ही नहीं थी।
परेश रावल ने इन दावों पर अभी तक इस फिल्म से जुड़े निर्माता, निर्देशक या अभिनेता अक्षय कुमार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकती है और अब यह देखना है कि क्या इस फिल्म की टीम की ओर से कोई बयान अगर सामने आता है तो इसका अंजाम क्या होगा।