भारत टेक्स 2026 में झारखंड के बांस हस्तशिल्प का जलवा, रिकॉर्ड बिक्री से बढ़ी वैश्विक मांग

Anand Kumar
1 Min Read

भारत के बांस शिल्प और हस्तशिल्प उत्पादों को भारत टेक्स 2026 में नई पहचान प्राप्त हुई है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड के बांस से बने उत्पादों ने खरीदारों को खूब आकर्षित किया है। इन उत्पादों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। झारखंड राज्य के कारीगरों के लिए देश के साथ-साथ विदेश में भी बाजार खोलने की संभावना उच्च स्तर पर बढ़ चुकी है।


प्रदर्शनी में बांस से बने मग, बोतल, सजावटी सामान और फर्नीचर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इन उत्पादों की खासियत यह भी है कि यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ उपयोगी भी हैं। बांस से बने मग और बोतल में रखा पेय पदार्थ तीन से चार घंटे तक अपनी मूल स्थिति को बनाए रखता है जिस वजह से खरीदारों का ध्यान उसकी तरफ खिंचा चला गया।


भारत टेक्स 2026 में झारखंड के सिल्क, जीआई टैग प्राप्त उत्पाद, हस्तकरघा और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *