लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में रांची-लातेहार मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना चंदवा थाना क्षेत्र के शिवटोली के पास हुई, जहां तेज रफ्तार मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डाल्टनगंज से रांची की ओर जा रहा मिनी ट्रक अचानक सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक कई फीट दूर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक ट्रक के नीचे दब गया। हादसे के बाद मिनी ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे के कारण कुछ समय के लिए रांची-लातेहार मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें – जामताड़ा में सनसनी: पुल के पास नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका