जियो बिहार के लाला : 14 साल के वैभव ने 35 गेंद में शतक लगाया : जयपुर में रिकॉर्डों की झड़ी लगायी

Anand Kumar
1 Min Read

राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया है. आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ा. बिहार के इस लाल ने इसी के साथ आईपीएल में सबसे कम उम्र में सबसे तेज शतक जड़ने वाला भारतीय होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम पर था, जिन्होंने 37 गेंदों में यह कारनामा किया था. आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है जिन्होंने मात्र 30 गेंदों पर शतक जड़ा था. इस तरह वैभव सूर्यवंशी ने IPL में ओवरऑल दूसरा सबसे तेज शतक लगाया. आपको बता दें कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का यह पहला आईपीएल और मात्र तीसरा ही मैच था. वैभव ने 17 गेंद पर फिफ्टी और 35 गेंद पर शतक लगा दिया. उन्होंने 18वें सीजन में सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी भी लगाई. वैभव 101 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड किया.

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *