बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट,राजद की नई सियासी रणनीति ने मचायी हलचल!

Anand Kumar
2 Min Read

Patna : 2025 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद ने एक बड़ा सियासी दांव खेला है। इस बार फोकस है—राजपूत समाज पर! डॉ. सुनील कुमार सिंह, राजद के वरिष्ठ एमएलसी और बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष, अब पार्टी में नई भूमिका निभा रहे हैं।
28 साल से पार्टी के समर्पित नेता रहे डॉ. सिंह अब राजपूत समाज से संवाद और समन्वय का जिम्मा संभाल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले जब रामा सिंह, प्रभुनाथ सिंह और आनंद मोहन जैसे बड़े राजपूत चेहरे राजद से दूर हुए, तो पार्टी के लिए बड़ा झटका था। लेकिन अब आरजेडी डैमेज कंट्रोल मोड में है । सूत्रों के मुताबिक, डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अब तक 15 से ज़्यादा प्रभावशाली राजपूत चेहरों को चिन्हित कर लिया है जिन्हें पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। याद रहे क‍ि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जिन राजपूत उम्मीदवारों को जीत मिली थी, उनके पीछे भी डॉ. सिंह की भूमिका अहम थी।
“डॉ. सुनील कुमार सिंह कहते हैं—’राजपूत किसी के गुलाम नहीं हैं… जहां सम्मान मिलेगा, वहीं रहेंगे। राजद ने हमें सम्मान दिया है, और आगे भी मजबूत चेहरों को टिकट मिलेगा।”
तेजस्वी यादव की नई टीम में डॉ. सिंह की भूमिका अब सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि पूरी तरह से रणनीतिक है। राजद अब यादव-मुस्लिम समीकरण से आगे बढ़कर एक व्यापक सामाजिक गठबंधन की तैयारी में है।
तो क्या अगली विधानसभा में राजद के साथ एक नया सामाजिक संतुलन उभरेगा? क्या राजपूत समाज का भरोसा राजद जीत पाएगा? यह तो आने वाला वक्त बताएगा। सवाल यह भी पूछे जाने लगे हैं क‍ि क्या राजद अपनी सोशल इंजीनियरिंग में कामयाब होगा?

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *