Deadly Affairs : बेवफा बीवियों का खूनी राज़! किसी ने जहर दिया, किसी ने गोली चलवायी -अब पतियों की जिंदगी की भी गारंटी नहीं

Anand Kumar
6 Min Read
Deadly Affairs
बायें से इनसेट में

Deadly Affairs : वो दिन अब बीते ज़माने की बात लगते हैं जब घरेलू हिंसा की खबरों में हमेशा पति ही दोषी हुआ करता था। जब महिलाएं चुपचाप जुल्म सहा करती थीं, और समाज भी उन्हें “संस्कार” और “मर्यादा” की दीवारों में बंद रखता था। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। बीते कुछ महीनों से ऐसे लगातार मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें पत्नियां न केवल बेवफा साबित हो रही हैं, बल्कि कई बार हत्यारिन भी।

इंदौर की सोनम रघुवंशी की रहस्यमयी मौत हो या मेरठ की मुस्कान की लव-जिहाद जैसी उलझी कहानी — इन घटनाओं ने देशभर में चर्चा तो बटोरी ही, साथ ही एक बड़ा सवाल भी खड़ा किया: क्या अब पुरुष भी विवाहेतर संबंधों और वैवाहिक धोखे का उतना ही शिकार हो रहे हैं, जितना कभी महिलाएं होती थीं?


गोंडा में पति ने पत्नी का सिंदूर खुद धोया, प्रेमी से करवा दी शादी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्रांट स्थित दान बहादुर डीह गांव में रहने वाले 40 वर्षीय हरिश्चंद्र ने अपनी पत्नी करिश्मा की शादी उसके प्रेमी से मंदिर में करवा दी। दिलचस्प बात यह है कि जहां पति का कहना है कि उसे ज़हर देने की कोशिश के डर ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया, वहीं पत्नी करिश्मा का दावा है कि यह शादी जबरन कराई गई है। दूसरी ओर प्रेमी शिवराज चौहान ने कहा है कि वह इस शादी से खुश है।

हरिश्चंद्र की शादी करिश्मा (35) से 15 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं — 11 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी।

UP News : प्रेमी के घर मिली पत्नी तो गुस्से में पागल पति ने काट दी नाक, प्रेमी ने फौरन कटी नाक उठाकर डिब्बे में डाला और…


सूरत से लौटा तो टूटा भरोसा

हरिश्चंद्र लंबे समय तक सूरत में काम करता था, लेकिन बीमार पड़ने के बाद वह गांव लौट आया था और फिलहाल घर पर ही रह रहा था। उसी दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी करिश्मा का प्रेम संबंध महराजगंज जिले के रहने वाले शिवराज चौहान से चल रहा है, जो खुद भी सूरत में काम करता है। बताया जा रहा है कि यह संबंध पिछले एक साल से चल रहा था।


पति ने धोया सिंदूर, फिर खुद करवाई प्रेम विवाह

हरिश्चंद्र ने जब पत्नी को शिवराज के साथ रंगे हाथों पकड़ा, तो किसी विवाद या झगड़े के बजाय सीधे गांव के बुढ़ऊ बाबा मंदिर ले गया। वहां उसने पहले करिश्मा की मांग का सिंदूर पानी से धोया, फिर पंडित को बुलाकर दोनों की शादी संपन्न करवाई। मंदिर परिसर में सबकी मौजूदगी में शिवराज ने करिश्मा की मांग में दोबारा सिंदूर भर दिया।


अलीगढ़ में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार ललिता और उसका प्रेमी।

अलीगढ़: देवर से रिश्ते बनाये, फिर पति पर गोली चलवायी

इससे भी खौफनाक कहानी अलीगढ़ से आई। गंगीरी थाना क्षेत्र के नगला हिमाचल गांव में रहने वाले ऋषि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली — ऋषि की पत्नी ललिता का रिश्ता अपने देवर से था। दोनों ने मिलकर ऋषि को शराब पिलायी और फिर गोली मार दी।

काउंसिलिंग के बाद प्रेमी संग OYO में थी पत्नी, पति पुलिस लेकर पहुंचा तो खिड़की से लगा दी छलांग.. फिर जो हुआ…. देखें VIDEO

हत्या के बाद पत्नी ने खुद ही पुलिस को गुमराह करने के लिए एक निर्दोष युवक पर आरोप लगा दिया। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो हत्याकांड की असली स्क्रिप्ट सामने आ गई। देवर-भाभी का यह रिश्ता एक निर्दोष पति की जिंदगी पर भारी पड़ गया।


पुरुष अब सिर्फ कमा कर लाने वाले नहीं, बल्कि शिकार बनने लगे हैं

इन दोनों मामलों को अगर हाल ही की चर्चित घटनाओं — जैसे सोनम रघुवंशी की संदिग्ध मौत, मुस्कान की वायरल वीडियो और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल “बीवियों के कारनामों” से जोड़ कर देखें, तो यह साफ़ समझ में आता है कि अब रिश्तों का समीकरण बदल रहा है।

जहां पहले विवाहेतर संबंधों का शिकार अधिकतर महिलाएं होती थीं, अब पुरुष भी उसी गहराई से पीड़ित हो रहे हैं। फर्क बस इतना है कि पुरुषों की चुप्पी उन्हें ‘दोषी’ के कटघरे से ‘शिकार’ के तौर पर लाने में देर कर रही है।


देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें और वीडियो अपने ह्वाटसअप पर पाने के लिए इस ग्रुप से जु़ड़े https://chat.whatsapp.com/DBtjxYDtojLIKSneDZ5pE4

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *